विश्व की सबसे ऊंची शिव मूर्ति कहाँ स्थित है?

राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित, विश्वास स्वरूपम नाम की 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है।

क्या है 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की खासियत?

हिन्दुओ के सबसे आराध्य देवता शिव जी की यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा में से एक है।

भोले नाथ की यह मूर्ति पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, इस मूर्ति के अंदर शीर्ष भाग में जाने के लिए शिव भक्तों के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियाँ हैं।

विश्व प्रसिद्ध शिव जी की यह प्रतिमा गणेश टेकरी पर 51 बीघे की पहाड़ी पर बनी हैं , इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यानमग्न और सहयोगी मुद्रा में विराज मान हैं।

मूर्ति को बनने में कितने वर्ष लगे?

शिव जी की इस मूर्ति के निर्माण में लगभग 10 साल लगे, इस मूर्ति को बनाने में  3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख घन टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया।

राजस्थान में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल हैं। कैलाश' पर बैठे शिव जी की369 फीट  ऊंचाई की प्रतिमा 20 KM दूर से दिखाई ही देने लगती हैं। 

राजस्थान में स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा की पूरी कहानी पढ़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें।