नवंबर से लेकर फेब्रुअरी तक सर्दी का मौसम रहता हैं, इन दिनों पुरे भारत में ठण्ड पड़ती हैं और नार्थ इंडिया में सबसे अधिक ठण्ड रहती हैं।
भारत में कुछ ऐसे स्थान हैं, जँहा सर्दी के मौसम में भी गर्मी पड़ती हैं। अगर आप ठंडी जगहों से पूरी तरह से ऊब चुके हैं, तो इस लेख में उन जगहों के बारे में जाने।
जहां इस समय पुरे भारत में कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, वहीं कुछ मशहूर जगहें हैं, जहां ठंड नहीं है, यहां लोगों को बहुत गर्मी पड़ रही है। यह बात सुनकर सायद आप खुद हैरान रह जाए।
लेकिन यह सच है कि भारत के इन जगहों पर ठंड के मौसम में भी गर्मी अधिक रहती हैं। इसीलिए कई यात्री सर्दियों में भी इन प्रसिद्ध जगहों की यात्रा करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी ठंड से बचना चाहते हैं और हिल स्टेशन जैसी जगहों पर नहीं जाना चाहते हैं तो भारत के इन शहरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, जहां गर्मी ज्यादा होती है।
गोवा एक छोटा सा राज्य हैं लेकिन टूरिस्ट के माने में भारत का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हैं, सर्दियों के मौसम में भी यँहा गर्मी पड़ती हैं।
बैंगलोर में सर्दियों में भी तापमान गर्म रहता है। घूमने के लिए आप सर्दियों में गर्मी का भी लुत्फ उठाने के लिए बैंगलोर का दौरा कर सकते हैं।
कभी न सोने वाला शहर मुंबई आकर्षणों से भरा हुआ हैं। सर्दी के मौसम में घूमने के लिए मुंबई सबसे अच्छी जगह में से एक है, क्योंकि यहाँ सर्दियों में गर्मी सहने योग्य होती है।
गुजरात के कच्छ जिले में सर्दी में भी गर्मी रहती है। पर्यटक यहां के प्रसिद्ध स्थलों, प्राचीन मंदिरों और प्राचीन गुफाओं की यात्रा कर सकते हैं।
तमिलनाडु राज्य के पुडुचेरी में भी हल्की सर्दी पड़ती है। फ्रेंच स्टाइल और भारतीय संस्कृति के मिश्रण वाले इस शहर में आप सर्दियों में भी गर्मियों का लुत्फ उठा सकते हैं।
गुलाबी शहर के रूप में प्रसिद्ध जयपुर राजपुताना शैली के लिए जाना जाता है।सर्दियों में यह जगह टूरिस्टो की सबसे पसंदीदा जगह बन जाती है।