इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि हैं। इस दिन लोग विशेष रूप से माता पार्वती और शिव की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Images Pixabay

Maha Shivratri

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के इन प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों के दर्शन परिवार के साथ, निश्चित रूप से मिलेगी भोलेनाथ की कृपा। 

Images Pixabay

Maha Shivratri

देशभर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन पर शिव के भक्त भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं।

Images Pixabay

Maha Shivratri

पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

Images Pixabay

Maha Shivratri

महाशिवरात्रि पर देश के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में शिव भक्त सपरिवार या मित्रों के साथ भोले शंकर के दर्शन करने आते हैं।

Images Pixabay

Maha Shivratri

सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन शिव मंदिर उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर माना जाता है, लेकिन भारत के सभी कोनों में अन्य प्रसिद्ध और प्राचीन शिव मंदिर हैं।

Images Pixabay

Maha Shivratri

भारत में विभिन्न शिव मंदिरों को महाकाल मंदिर, नटराज मंदिर और महादेव मंदिर के रूप में जाना जाता है।

Images Pixabay

Maha Shivratri

अगर आप इतिहास प्रेमी होने के साथ-साथ धार्मिक भी हैं तो भारत के इन महत्वपूर्ण शिव मंदिरों के दर्शन जरूर करें।

Images Pixabay

काशी विश्वनाथ मंदिर

भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन मात्र से पुनर्जन्म के चक्र से इंसान मुक्त हो जाता है। 

Images Pixabay

सोमनाथ मंदिर, 

गुजरात का यह मंदिर भारत में सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ मंदिर में करोड़ों शिव भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

Images Pixabay

मुरुदेश्वर शिव मंदिर

कनार्टक में स्थित मुरुदेश्वर शिव मंदिर में लगी भगवान शिव की मूर्ति विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। पानी से घिरा मुरुदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।  

Images Pixabay

महाकालेश्वर मंदिर। 

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों से में एक महाकालेश्वर मंदिर में मुर्दे की भस्म से महाकाल का शृंगार किया जाता है। 

Images Pixabay

त्र्यम्बकेश्वर मंदिर

त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इस मंदिर के निकट ब्रह्म गिरि नामक पर्वत से गोदावरी नदी का उद्गम है।  

Images Pixabay

बाबा बैद्यनाथ धाम

झारखंड में स्थित सबसे प्राचीन और पवित्र मंदिर बाबा बैद्यनाथ धाम हैं। मंदिर के परिसर में लगभग 20 से भी अधिक हिन्दू मंदिर मौजूद हैं। 

Images Pixabay