बिना परमिट के नहीं जा सकते भारत के 6 खूबसूरत और मशहूर शहर, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
Image-Unsplash
भारत के 6 खूबसूरत और प्रसिद्ध शहर
भारत के 6 खूबसूरत और मशहूर शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए भारत सरकार से परमिट!
Image-Unsplash
भारत में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो विदेशों को भी मात दे सकते हैं, लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जहां जाने के लिए भारतीयों को खुद इजाजत की जरूरत पड़ती है।
Image-Unsplash
अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने जाते हैं तो एंट्री के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां आप बिना इजाजत या परमिट के नहीं जा सकते।
Image-Unsplash
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हैं भारत के ये टूरिस्ट प्लेस, जहां एंट्री से पहले परमिट लेना पड़ता है, आइए जानते हैं भारत में ऐसी 6 जगहों के बारे में जहां एंट्री से पहले परमिशन लेनी पड़ती है
Image-Unsplash
अरुणाचल प्रदेश
ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपोंग, बोमडिला, अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऐसे शहर हैं जिन्हें यात्रा करने के लिए भारत सरकार से परमिट की आवश्यकता होती है।
Image-Unsplash
लद्दाख
नियंत्रण रेखा के पास होने के कारण लेह लद्दाख की कुछ ऐसी जगहों जैसे नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी झील, खारदुंगला दर्रे में जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है।
Image-Unsplash
नगालैंड
आपको नागालैंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों जैसे कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मोन, किफिरे और हर साल हजारों पर्यटक नागालैंड घूमने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।
Image-Unsplash
लक्षद्वीप
पर्यटकों को लक्षद्वीप के शांत और सुंदर द्वीप पर जाने के लिए भी परमिट लेना पड़ता है। नजदीकी थाने से प्रमाण पत्र लेकर ही यात्रा करें
Image-Unsplash
सिक्किम
पर्यटक इनर लाइन परमिट प्राप्त करने के बाद ही सिक्किम के खूबसूरत स्थानों जैसे त्सोमगो झील, गोइचला ट्रेक, नाथुला, युमथांग, गुरुडोंगमार झील की यात्रा कर सकते हैं।
Image-Unsplash
मणिपुर
अगर आप भारत के पूर्वोत्तर में खूबसूरत शहर मणिपुर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको परमिट की आवश्यकता होगी। यात्रा के समय पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ रखें।